28 March 2026

एक अप्रैल तक प्रदेशभर में बारिश की चेतावनी, यह जनपद चपेट में

लखनऊ: प्रदेश में नए विक्षोभ के सक्रिय होने से शुक्रवार को मौसम में अचानक बदलाव आया। राजधानी लखनऊ समेत अवध क्षेत्र के लगभग सभी जिलों में सुबह से बादल छाए रहे और फिर बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसका प्रभाव पश्चिमी इलाकों के साथ-साथ प्रदेश के 38 जिलों में देखा गया। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हुई।



मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को लखनऊ और आसपास का आसमान साफ रहेगा, लेकिन रविवार से मौसम में फिर बदलाव आएगा। अगले चार दिनों तक, यानी एक अप्रैल तक, प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जिसका असर 50 से अधिक जिलों में देखने को मिलेगा। तराई और पूर्वी यूपी के 25 जिलों में 30 से


40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने की आशंका है, जिससे दिन और रात के तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। मौसम विज्ञानी के अनुसार, रविवार को एक और मजबूत विक्षोभ सक्रिय होगा।


प्रतापगढ़-कौशांबी समेत इन जिलों में कल वज्रपात की संभावना : अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बागपत, बलिया, बांदा, बस्ती, बिजनौर, चंदौली, चित्रकूट, देवरिया, फतेहपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, हमीरपुर, जोनपुर, झांसी, कौशांबी, कुशीनगर, ललितपुर, महाराजगंज, महोबा, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, सहारनपुर, संत कबीर नगर, भदोही, शामली, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, सुलतानपुर, वाराणसी।