28 March 2026

UPTET आवेदन प्रक्रिया शुरू, हेल्पलाइन नंबर जारी

प्रयागराज :

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी) के लिए ऑनलाइन आवेदन/रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। आवेदन प्रक्रिया शुरू करने से पहले उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने आनलाइन माध्यम से पोर्टल को गो-लाइव किया।

आवेदन 26 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। आवेदन में कोई त्रुटि होने पर अभ्यर्थी जमा कर फार्म में संशोधन कर सकेंगे। इस दौरान आयोग के परीक्षा नियंत्रक, उप सचिव एवं बैंक के कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोग ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए वेबसाइट पर हेल्पलाइन नंबर एवं ई-मेल आईडी जारी किए हैं।


समस्या आने पर अभ्यर्थी सोमवार से शनिवार तक सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक 9899677726 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। आवेदन संबंधी समस्या के समाधान के लिए सुबह 10 से शाम पांच बजे तक 0532-2466851 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।

शुल्क संबंधी दिक्कत के समाधान के लिए एसबीआई के नंबर 022-65361617 तथा यूआईडीएआई से जुड़े नंबर 9653586149 पर अभ्यर्थी संपर्क कर सकते हैं। आयोग की वेबसाइट upessc.gov.in पर भी जानकारी उपलब्ध कराई गई है।

आवेदन करने से पहले ओटीआर नंबर वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर जानकारी भरकर प्राप्त करना अनिवार्य है। टीईटी में आवेदन के लिए किसी भी आरक्षण का लाभ उत्तर प्रदेश के मूल निवासियों के लिए ही अनुमन्य है।


👉- UPTET 2026 OTR & Online Form Start ➡️ उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा UPTET 2026 के लिए OTR (One Time Registration) और आवेदन प्रक्रिया शुरू, देखें लिंक