24 April 2026

4.24 करोड़ के सापेक्ष 2.68 करोड़ छात्रों की बनी अपार आईडी

 

लखनऊ। प्रदेश में छात्रों की शैक्षणिक जानकारी को डिजिटल रूप से सुरक्षित करने के लिए अपार आईडी बनाई जा रही है। अब तक 4.24 करोड़ के लक्ष्य के मुकाबले 2.68 करोड़ छात्रों की आईडी तैयार हो चुकी है।



इस पहल के तहत प्रत्येक छात्र को 12 अंकों की यूनिक आईडी दी जाती है, जिसमें उसकी पढ़ाई, उपस्थिति और प्रदर्शन का पूरा रिकॉर्ड दर्ज रहता है।


सरकारी स्कूलों में 82 प्रतिशत से अधिक कवरेज हासिल हो चुका है। इस प्रणाली से स्कूल बदलने पर भी डेटा सुरक्षित रहता है और ड्रॉपआउट व फर्जी नामांकन की पहचान आसान हो जाती है। ब्यूरो