13 April 2026

Nipun Report Card Download Progress* *अत्यंत न्यून, निराशाजनक।* 📢 *अत्यंत आवश्यक सूचना*

 

*Nipun Report Card Download Progress*


*अत्यंत न्यून, निराशाजनक।*


📢 *अत्यंत आवश्यक सूचना*


*समस्त प्रधानाध्यापक साथियों हेतु*


जनपद में *रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड* की वर्तमान प्रगति मात्र *12%* है, जो अत्यंत कम एवं चिंताजनक है।


आप सभी से अनुरोध है कि अपने-अपने ब्लॉक के समस्त प्रधानाध्यापकों को यह संदेश तत्काल प्रेषित कर इस कार्य हेतु प्रेरित करें। साथ ही *न्याय पंचायत स्तर पर सतत मॉनिटरिंग* सुनिश्चित करें, ताकि *आज ही शत-प्रतिशत रिपोर्ट कार्ड डाउनलोड* पूर्ण किया जा सके।


🔹 *संभावित समस्या एवं समाधान:*

NBMC डैशबोर्ड पर लॉगिन संबंधी समस्या होने पर सभी शिक्षक साथियों को निर्देशित करें कि—


1. *प्रेरणा ऐप* पर लॉगिन कर अपना *4 अंकों का PIN/Password* सेट करें।

2. इसके पश्चात 👉 *[www.nipun.prernaup.in](http://www.nipun.prernaup.in)* पर जाएँ।

3. *User ID* में अपना *मोबाइल नंबर* एवं *Password* में प्रेरणा ऐप का PIN दर्ज कर लॉगिन करें।


📌 आगे की प्रक्रिया हेतु *यूजर मैनुअल* संलग्न है।


👉 *कृपया इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज ही पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।*


👉*सिर्फ प्रेरणा पोर्टल पर रजिस्टर्ड प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक NBMC पोर्टल पर लॉगिन कर सकते है यदि  प्रधानाध्यापक एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक नहीं है तो सबसे पहले आप विद्या समीक्षा के हेल्पलाइन नंबर 05223538777 पर कॉल करके प्रधानाध्यापक या इंचार्ज प्रधानाध्यापक के पद पर रजिस्टर्ड करवाए उसके पश्चात् ही NBMC पोर्टल पर लॉगिन करें।*


*– एकेडमिक रिसोर्स ग्रुप, प्रतापगढ़*