आगरा में दिसंबर 2025 का तीसरा समायोजन आदेश, फर्स्ट कम फर्स्ट आउट की पॉलिसी हुई थी लागू
कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, आगरा द्वारा दिसंबर 2025 में जारी तीसरे समायोजन आदेश में स्पष्ट किया गया था कि परिषदीय शिक्षकों का समायोजन सीनियरिटी बेस्ड यानी वरिष्ठता क्रम के आधार पर किया जाएगा। आदेश में “फर्स्ट कम फर्स्ट आउट” सिद्धांत लागू करने की बात कही गई.
विशेष बात यह है कि आदेश में “First Come First Out” नीति का उल्लेख किया गया है, जिसके तहत बाद में आए शिक्षकों को पहले समायोजन के लिए चयनित किया जाएगा। समायोजन उसी पद एवं वेतनक्रम में किया जाएगा।

