05 June 2026

विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून, 2026) के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कराए जाने के संबंध में।

 

विश्व पर्यावरण दिवस (05 जून, 2026) के अवसर पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कराए जाने के संबंध में।


उपरोक्त विषयक विश्व पर्यावरण दिवस दिनांक 05 जून, 2026 के अवसर पर शासन एवं जिला प्रशासन के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों में एक पेड़ माँ के नाम


अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कराया जाना है। अतः आपको निर्देशित किया जाता है कि अपने विकास खंड के अंतर्गत समस्त प्रधानाध्यापकों / इं० प्रधानाध्यापकों को निर्देशित करते हुए यह सुनिश्चित कराएं कि दिनांक 05 जून, 2026 को विद्यालय परिसर में शिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन समिति एवं अभिभावकों की सहभागिता के साथ वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाए। वृक्षारोपण हेतु स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप फलदार, छायादार एवं पर्यावरण हितैषी पौधों को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही, लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा आयोजित कार्यक्रम के स्पष्ट फोटोग्राफ एवं संक्षिप्त आख्या विकास खंड स्तर पर संकलित कर कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।