05 June 2026

परीक्षाओं में चेहरा मिलान व्यवस्था लागू: यूपीएससी


 
● आयोग ने कहा, परीक्षा की पारदर्शिता बढ़ाने के लिए उठाया यह कदम

नई दिल्ली,एजेंसी। संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने हाल में संपन्न सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 में चेहरा मिलान व्यवस्था सफलतापूर्वक लागू किया है। यूपीएससी ने गुरुवार को एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

कहा गया कि चेहरा मिलान प्रोटोकॉल यह तय करता है कि फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी ने जो तस्वीर अपलोड की थी, वह परीक्षा देने के लिए एडमिट कार्ड के साथ पहुंचे व्यक्ति से मेल खाए। कहा गया कि चेहरा मिलान व्यवस्था ने केंद्रों पर मौजूद पर्यवेक्षकों को मोबाइल फोन आधारित सत्यापन के जरिये अभ्यर्थियों का वास्तविक समय में लाइव प्रमाणीकरण करने में सक्षम बनाया, जिससे निर्बाध पहचान पुष्टि सुनिश्चित हुई। यूपीएससी ने 24 मई को आयोजित सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2026 के दौरान देश के सभी 2072 परीक्षा केंद्रों पर चेहरा मिलान प्रोटोकॉल का अभ्यास किया।