डीएलएड प्रवेश : साढ़े तीन घंटे में केवल 184 पंजीकरण
प्रयागराज। डीएलएड 2026 सत्र में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार दोपहर बाद 3:30 बजे शुरू हो गए। प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10,600 एवं 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 समेत कुल 2,39,500 सीटों पर प्रवेश के लिए शाम सात बजे तक केवल 184 अभ्यर्थियों ने ही पंजीकरण कराया है।
2018 के बाद से प्राथमिक स्कूलों में नई शिक्षक भर्ती नहीं आने के कारण डीएलएड के प्रति रुझान घटता जा रहा है। परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार इच्छुक अभ्यर्थी आठ जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख नौ जुलाई है। आवेदन पूर्ण कर प्रिंट लेने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है। आवेदकों की मेरिट के आधार पर स्टेट रैंक 16 जुलाई को प्रकाशित होगी।

