16 June 2026

बीएड प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज अाएगा



लखनऊ। यूपी में बीएड की संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया जाएगा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में परिणाम जारी करेंगे। बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 31 मई को हुआ था। बीएड प्रवेश परीक्षा के आयोजन का जिम्मा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी को सौंपा गया था।