26 September 2026

SSC CGL 2026 में 10,731 पदों पर होगी भर्ती, 1,525 पद घटे; 30.94 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

 

SSC CGL 2026 में 10,731 पदों पर होगी भर्ती, 1,525 पद घटे; 30.94 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

SSC CGL Recruitment 2026: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 2026 के लिए अस्थायी रिक्तियों का विस्तृत ब्योरा जारी कर दिया है। जारी विवरण के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के तहत केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में कुल 10,731 पदों पर भर्ती की जाएगी।

हालांकि, पहले जारी अधिसूचना में 12,256 पदों का उल्लेख किया गया था। संशोधित/विस्तृत रिक्तियों के बाद पदों की संख्या में 1,525 पदों की कमी हुई है।

30.94 लाख अभ्यर्थियों ने किया आवेदन

SSC CGL 2026 भर्ती के लिए देशभर से करीब 30.94 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया है। आयोग की ओर से जारी रिक्तियों के अनुसार विभिन्न केंद्रीय विभागों और मंत्रालयों में अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।


किस वर्ग के कितने पद?

जारी विवरण के अनुसार कुल 10,731 पदों में शामिल हैं—

  • अनारक्षित (UR): 4,412 पद
  • ओबीसी: 2,772 पद
  • ईडब्ल्यूएस: 1,028 पद
  • एससी: 1,715 पद
  • एसटी: 804 पद

CBDT में सबसे अधिक पद

रिक्तियों के विवरण में केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) में इंस्पेक्टर (सेंट्रल एक्साइज) के 2,366 पद बताए गए हैं। इसी विभाग में टैक्स असिस्टेंट के 841 पद भी शामिल हैं।

वहीं केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) में टैक्स असिस्टेंट के 1,400 पद और आयकर निरीक्षक के 595 पद बताए गए हैं।

इसके अलावा रक्षा मंत्रालय के Controller General Defence Accounts (CGDA) में ऑडिटर के 875 पद तथा केंद्रीय सचिवालय सेवा में ASO के 668 पद उपलब्ध हैं।

अन्य प्रमुख पद

रिक्तियों में CBIC में ऑफिस सुपरिटेंडेंट के 426 पद और C&AG में अकाउंटेंट के 396 पद शामिल हैं। इसके अलावा CGDA में असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के 504 पद, असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (स्टेट कैडर) के 504 पद तथा असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर (सेंट्रल कैडर) के 513 पद बताए गए हैं।

नोट: SSC की रिक्तियां अस्थायी (tentative) हैं और विभागीय आवश्यकता के अनुसार इनमें बदलाव संभव हो सकता है।