26 September 2026

UPTET: यूपीटीईटी के प्रमाणपत्र में संशोधन को आवेदन

। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपीटीईटी)-2026 के प्रमाणपत्र में जिन अभ्यर्थियों के नाम, पिता/पति के नाम, जन्मतिथि, वर्ग में त्रुटि थी उनसे संशोधित प्रमाणपत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। अभ्यर्थी प्रमाणपत्र में आवश्यक संशोधन के लिए आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक https://certificates.upessc.org/ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।




 प्रमाणपत्र में एक बार संशोधन किए जाने के उपरांत अभ्यर्थी को पुनः किसी अन्य संशोधन का अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। आयोग के उपसचिव डॉ. संजय कुमार सिंह ने साफ किया है कि प्रमाणपत्र में संशोधन के लिए आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। डाक, प्रत्यावेदन या किसी अन्य माध्यम से प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं होगा। इससे संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश भी वेबसाइट पर उपलब्ध है। संशोधन शुल्क 200 रुपये निर्धा