हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने बलरामपुर में स्कूल के पास जुलूस के दौरान तेज आवाज में डीजे और लाउडस्पीकर बजने के दौरान कक्षा दो की छात्रा के कक्षा में गिरने और बाद में उसकी मृत्यु हो जाने की घटना का स्वतः संज्ञान लिया है।
न्यायालय ने ध्वनि प्रदूषण की बढ़ती समस्या और उससे जुड़े कानूनी प्रावधानों के पालन की स्थिति की जांच के लिए अलग से जनहित याचिका दर्ज करने का निर्देश दिया है। न्यायालय ने राज्य सरकार के अधिवक्ता को निर्देश दिया कि वह बलरामपुर के डीएम और पुलिस अधीक्षक से रिपोर्ट प्राप्त करें।
ये भी पढ़ें - 2 अक्टूबर को गांधी जयंती समारोहपूर्वक मनाने के संबंध में शासनादेश , व ध्वजारोहण के निर्देश
ये भी पढ़ें - बैंक हर शनिवार बंद होने की वायरल खबर निकली फर्जी, PIB ने किया Fact Check; अभी दूसरे और चौथे शनिवार ही छुट्टी

