प्रयागराज। डीएलएड (पूर्व में बीटीसी) प्रशिक्षण 2026 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों को एक और मौका दिया गया है। तृतीय चरण में मेरिट के सापेक्ष प्रशिक्षण संस्थान के आवंटन के लिए एक से 1,52,202 तक के सभी अभ्यर्थी पांच अक्तूबर की दोपहर से सात अक्तूबर की शाम छह बजे तक संस्थान का ऑनलाइन विकल्प भर सकेंगे। संस्था आवंटन आठ अक्तूबर को जारी होगा।प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए नौ से 14 अक्तूबर तक अवसर दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें - 📰 अक्टूबर 2026 में बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के अवकाश, देखें सामान्य व महिला शिक्षकों हेतु विशेष अवकाश सूची
ये भी पढ़ें - 📊 NPS vs OPS: एक महत्वपूर्ण तुलनात्मक विश्लेषण
प्रशिक्षण संस्थान की ओर से प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों को ऑनलाइन रिपोर्ट / लॉक करने की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर है। गौरतलब है कि पूर्व में दो चरणों में प्रदेश के 67 जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) की 10600 व 3,304 निजी एवं अल्पसंख्यक कॉलेजों की 2,28,900 कुल 2,39,500 सीटों के सापेक्ष कुल 100918 (93339 निजी कॉलेज व 7579 डायट) ही भरी जा सकी थी।
.jpeg)
