UpdateMarts
Follow Channel

25 October 2026

छुट्टी के समय स्कूल पहुंची भाभी, मंजर देख सहमी

नई दिल्ली,  ‘सुबह मैं अपनी छोटी भतीजी के साथ उसे स्कूल छोड़ने आई थी। वह हंसते हुए स्कूल के अंदर गई थी, पता नहीं उसके बाद अचानक क्या हो गया।’


कृष्णा नगर स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय के बाहर रोते-बिलखते हुए मृतक छात्रा लक्ष्मी की बहन और भाभी के मुंह से यही शब्द निकल रहे थे। जिस होनहार छात्रा को परिवार ने सुबह हंसते-खेलते स्कूल भेजा था, दोपहर होते-होते उसकी दर्दनाक मौत की खबर ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। स्कूल के बाहर बिलखती बहन और भाभी के आंसू वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम कर रहे थे। झारखंड के कोडरमा की रहने वाली 17 वर्षीय लक्ष्मी कृष्णानगर के घोंडली में अपनी बहन और भाभी के साथ रहती थी। परिवार में पिता-माता के अलावा तीन भाई, एक बहन व भाभी हैं।


ये भी पढ़ें - UP Weather News: 28-29 अक्टूबर को यूपी में बारिश का अलर्ट, इन जिलों में तेज हवाओं की संभावना

ये भी पढ़ें - primary ka master: पूरे प्रदेश में केवल 6 मंडल पे होगी विशेष TET परीक्षा

रोज की तरह परिवार को उसके स्कूल से लौटने का इंतजार था। मृतका की भाभी ने रोते हुए बताया कि उन्हें स्कूल से किसी ने फोन करके सीधी जानकारी नहीं दी थी। दोपहर करीब 12:40 बजे बहन के पास स्कूल से फोन आया, जिसमें घबराहट में सिर्फ इतना कहा गया कि ‘कुछ बड़ा हो गया है।’ उधर, दोपहर एक बजे जब लक्ष्मी बाहर नहीं निकली तो भाभी खुद उसे ढूंढते हुए स्कूल के गेट पर पहुंचीं। मृतका की भाभी ने बताया कि जब लक्ष्मी बाहर नहीं आई तो वह खुद स्कूल के अंदर गई। स्कूल वालों ने बताया कि उसने पूरे शरीर में आग लगाकर आत्महत्या कर ली है।