मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर आयोजित एक समारोह में 53 हजार से अधिक युवाओं को टैबलेट बांटे। इसी के साथ उन्होंने 25 लाख टैबलेट वितरण अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत की। मुख्यमंत्री ने कहा,टैबलेट को मनोरंजन का साधन नहीं, ज्ञान का जरिया बनाएं। टैबलेट में एआई, डीप टेक जैसे विषयों के 18 हजार अधिक कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने कहा कि युवा हमारे हनुमान जैसे हैं बस उनको जगाने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें - क्या सच्चाई है? :- विभागीय टेट मात्र नौकरी बचाने के लिए था । ना कि प्रमोशन के लिए ।
ये भी पढ़ें - पांच विद्यालयों में मिलीं खामियां, प्रधानाध्यापकों को नोटिस के निर्देश
जनजातीय गौरव दिवस और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने लखनऊ, हरदोई, सीतापुर और उन्नाव के 300 से अधिक शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए। उन्होंने बताया कि आगामी 26 जनवरी तक 1.10 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। कहा कि टैबलेट का इस्तेमाल ज्ञान, नवाचार और राष्ट्र निर्माण के लिए होना चाहिए। डिजिटल लाइब्रेरी से जुड़ कर देश-दुनिया की जानकारी हासिल कर अपने कौशल विकसित करें।
टैबलेट में युवा साथी ऐप, सरकारी योजनाओं की पूरी जानकारी : मुख्यमंत्री ने बताया कि टैबलेट में युवा साथी ऐप के माध्यम से युवाओं को केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकारी मिलेगी। इसमें छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, पीएम इंटर्नशिप, सीएम इंटर्नशिप, सीएम युवा और पीएम मुद्रा योजना जैसी योजनाएं उपलब्ध हैं। इन्फोसिस के सहयोग से 18 हजार से अधिक निशुल्क पाठ्यक्रम भी दिए गए हैं। युवा अपनी रुचि के अनुसार योग, गणित, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डीप टेक और अन्य विषयों का अध्ययन कर सकते हैं।
सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले भर्ती निकलती थीं तो चाचा-भतीजे की जोड़ी वसूली के लिए झोली लेकर निकल पड़ती थी। हमने यह सुनिश्चित किया कि लोगों की उम्मीदों पर डाका न पड़ने पाए। सपा सरकार के समय सैफई सिंडिकेट ने भर्तियों में ऐसे लोगों को भर दिया था। उनकी सरकार ने ऐसी नियुक्तियां निरस्त कीं।
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को महापर्व छठ के अवसर पर लखनऊ में गोमती नदी किनारे लक्ष्मण मेला मैदान स्थित छठ घाट पर आयोजित संध्या अर्घ्य कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया और प्रदेश की खुशहाली व विकास की प्रार्थना की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले सरकारों की उदासीनता के कारण त्योहारों पर अव्यवस्था होती थी। लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। आज सभी पर्व पूरे उत्साह से मनाए जा रहे हैं।

