हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 May 2020

मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी, उत्तर प्रदेश के इन जनपदों में 6 मई तक भारी बारिश व आंधी की आशंका


मौसम विभाग कि वैज्ञानिकों के अनुसार रविवार शाम से ही मैदानी इलाकों में मौसम में बड़ी तबदीली होने जा रही है. विभाग के के अलर्ट के आधार पर कई जगह पर तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है.


मौसम विभाग के आधार पर 4-5 मई को पश्चिमी यूपी के जिन जिलों में चेतावनी जारी की गई है. वो हैं-

पश्चिम यूपी के बरेली, मेरठ, अमरोहा,  बुलंदशहर मुरादाबाद, हापुड़, गाजियाबाद, संभल, अलीगढ, शामली, मुजफ्फरनगर समेत अन्य जिलों में तेज आंधी व बारिश की आशंका है. 

मौसम विभाग के आधार पर 6-7 मई को पश्चिमी यूपी  के जिन जिलों में चेतावनी जारी की गई है. वो हैं-

कानपुर, कन्नौज, इटावा, उन्नाव, महोबा, बांदा, हरदोई, हमीरपुर, फतेहपुर, जालौन, फर्रूखाबाद, औरैया, बरेली आदि शहरों में आंधी-बारिश की आशंका है.

साथ  ही इन जिलों 30-40 किमी की रफ़्तार से तेज हवाएं भी चल सकती है, इसलिए मौसम विभाग ने अलर्ट जारी है. कई स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं. 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more