बढ़ रहा इंतजार, घोषणा के 20 दिन बाद भी 31661 शिक्षक भर्ती की जारी नहीं:प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से नहीं शुरू हो सकी भर्ती प्रक्रिया


प्रयागराज। प्रदेश के मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से 69000 शिक्षक भर्ती में 31661 पदों पर भर्ती के लिए सूची जारी नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री की ओर से 19 . सितंबर को भर्ती परीक्षा जल्द से जल्द पूरी करने की घोषणा की थी। हालत यह है कि भर्ती पूरी होने को कौन कहे बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से अभी तक शिक्षक भर्ती के लिए कटऑफ लिस्ट भी जारी नहीं हो सकी है। मुख्यमंत्री की घोषणा के 20 दिन बीत जाने बाद भी बेसिक शिक्षा परिषद के अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। विभागीय अधिकारी यह बताने की स्थिति में नहीं हैं कि, कटऑफ किस फार्मूले के आधार पर जारी किया जाएगा। 19 सितंबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से घोषणा की गई थी कि 69000 शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों के लिए 37339 पदों को छोड़कर बचे 31661 पदों को भरने के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए।





अमर उजाला की ओर से भर्ती को लेकर जो आशंका व्यक्त की गई
थी वह सही हो रही है। मुख्यमंत्री की घोषणा के 20 दिन बाद भी भर्ती पूरी करने की बात कौन कहे कटऑफ तक जारी नहीं हो सका है। बुधवार को जो शिक्षक भर्ती के कुछ अभ्यर्थियों ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से सवाल किया तो वह बताने की स्थिति में नहीं थे कि शिक्षक भर्ती की मेरिट किस प्रकार जारी की जाएगी। भर्ती में ओबीसी आरक्षण को लेकर राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को तलब भी किया था। आयोग की ओर से निर्देश है कि पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियो के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा रेणुका कुमार की बोर से जारी आदेश में कहा गया है कि 69000 शिक्षक भर्ती में शिक्षामित्रों के लिए 37339 पदों को छोड़तेहुए बचे हुए 31661 पदों पर भर्तीपूर्व में घोषित मेरिट के आधार परकिया जाए। पूर्व में आवंटित जिलोंऔर आरक्षण को यथावत रखतेहुए 31661 पदों में से जिलों कोसमानुपातिक रूप से पद आवंटितकरते हुए मेरिट के ऊपर से उतनेही अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किया जाए।