हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

21 September 2021

अब अधिकारियों व जिला समन्वयकों को स्कूलों के निरीक्षण के दौरान भेजना होगा लाइव लोकेशन


स्कूलों के निरीक्षण के दौरान भेजना होगा लोकेशन
वाराणसी। मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक गोयल की अध्यक्षता में सोमवार को ऑपरेशन कायाकल्प को लेकर समीक्षा बैठक की गई। कार्यों को लेकर बीईओ व जिला समन्वयकों को 24 सितंबर तक कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया है।


विद्यालय के निरीक्षण के दौरान बीईओ व जिला समन्वयकों को लाइव लोकेशन के साथ विद्यालय की फोटो अपलोड करने का निर्देश दिया है। उन्होंने नाराजगी जाहिर करते हुए शिक्षकों को तीन दिन के भीतर सभी ट्रेनिंग पूरा करने का निर्देश दिया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more