सूबे में शिक्षकों के रिक्त पद शीघ्र भरने की मांग लेकर गुरुवार को हिंदू युवा वाहिनी ने सीएम को संबोधित ज्ञापन सौंपा। उनका आरोप है कि 69 हजार शिक्षक भर्ती में तकरीबन 22 हजार पद रिक्त हैं, ऐसे में इन पदों पर भर्ती कर योग्य अभ्यर्थियों को मौका दिया जाए। ताकि परिषदीय स्कूलों में सूबे में 1 लाख 37 हजार शिक्षक भर्ती का वादा पूरा किया जा सके। हिंदू युवा वाहिनी के जिला सह प्रभारी अजय सिंह ने सीएम को ज्ञापन भेजकर तत्काल भर्ती पूरी करने की मांग की है।
UpdateMarts
WhatsApp Channel पर Follow करें
शिक्षा विभाग की लेटेस्ट सूचनाओं के लिए हमारे चैनल को अभी Follow करें।
Follow Channel
→

