UpdateMarts•Com
Follow Channel

14 February 2022

अजब-गजब- यहां पीजी कॉलेज में पढ़ते हैं प्राथमिक विद्यालय के बच्चों, जानिए क्या है मामला

गोरखपुर: पीजी कालेज PG College में नौनिहाल पढ़ते हैं, यह बात आपको भले ही अजूबा लगे, लेकिन यह 100 फीसद सही है। यह मामला भटनी उपनगर के रामपुर खुरहुरिया का है। यहां परिषदीय विद्यालय के ध्वस्त होने के चलते बच्चों के पढ़ने के लिए कोई इंतजाम न होने के चलते बहादुर यादव पीजी कालेज के उधार के चार कमरे में पांच कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।





57 बच्‍चों का है प्राथमिक बच्‍चों का नामांकन



वार्ड में प्राथमिक विद्यालय है, जिसमें 57 बच्चों का नामांकन है। यहां प्रधानाध्यापक के अलावा दो सहायक व तीन शिक्षा मित्र SHIKSHAMITRA की तैनाती है। विद्यालय का भवन जर्जर हो गया था। जिसका बेसिक विभाग ने निरीक्षण कराया और निष्प्रयोज घोषित करते हुए ध्वस्त करा दिया। इसके बाद बच्चों के पढ़ने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। जिसके बाद इस विद्यालय को बहादुर यादव पीजी कालेज के चार कमरों में संचालित कराया जाता है।



जर्जर हो गया है प्राथमिक विद्यालय का भवन



प्रधानाध्यापक हरिनिवास यादव का कहना है कि भवन जर्जर हो गया था, विभाग की तरफ से इसे ध्वस्त करा दिया गया है। साथ ही चार कमरों में पीजी कालेज PG College में इसे संचालित कराया जा रहा है। नगर पंचायत अध्यक्ष डा.बलराम जायसवाल का कहना है कि विद्यालय का उन्होंने मरम्मत कराया था, अब भवन ठीक हो गया था, उसके बाद भी उसे ध्वस्त करा दिया गया है, यह गलत है, इसकी वह जिलाधिकारी से शिकायत करेंगे। बीएसए संतोष कुमार राय ने कहा BSA कि भवन जर्जर हो गया था, इसलिए महाविद्यालय में कक्षा का संचालन कराया जा रहा है।



दो बूथों को कराया गया खंड विकास कार्यालय में शिफ्ट



प्राथमिक विद्यालय में बूथ संख्या 317 व 318 बनाया गया था। जब उप जिलाधिकारी सलेमपुर ने निरीक्षण किया तो बूथ ही नहीं मिला। मामला सामने आने के बाद उस बूथ को खंड विकास अधिकारी कार्यालय में शिफ्ट कराया गया है। अब मतदाताओं को दो किलोमीटर दूरी तय कर मतदान करने जाना होगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more