UpdateMarts
Follow Channel

14 February 2022

उत्तर प्रदेश के 9 जिलों में आज से नहीं खुलेंगे स्कूल,अब सीधे 17 फरवरी से खुलेंगे, जानिए वज़ह

यूपी सरकार की ओर से 14 फरवरी से नर्सरी से लेकर कक्षा आठवीं तक के स्कूल खोलने का आदेश एक दिन पहले ही जारी हो चुका है, लेकिन यूपी के नौ जिलों में इन स्कूलों को सोमवार को भी नहीं खोला जा सकेगा। दरअसल बरेली समेत यूपी के नौ जिलों में सोमवार को दूसरे चरण की वोटिंग है। इस कारण स्कूल सोमवार से नहीं खुलेंगे। मंगलवार को हजरत अली और बुधवार को संत रविदास जयंती की छुट्टी रहेगी।



कोरोना के चलते शासन ने स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी थी सिर्फ ऑन-लाइन पढ़ाई की ही अनुमति दी गई थी। संक्रमण कम हुआ तो शासन ने सात फरवरी से कक्षा 9 से 12वीं तक के क्लास शुरू करने का आदेश दे दिया था। सोमवार से स्कूल शुरू हो गए थे। हालांकि छात्रों की उपस्थिति बहुत कम रही।



अब शासन ने एनसी से आठवीं तक की कक्षाएं भी खोलने के आदेश दिए थे। सोमवार को बरेली में मतदान है। इस कारण स्कूल बंन्द रहेंगे। मंगलवार को हजरत अली जयंती का अवकाश है। माध्यमिक और बेसिक स्कूलों के कैलेंडर में संत रविदास की जयंती की भी छुट्टी है। ऐसे में बुधवार को भी स्कूल बंद रहेंगे। गुरुवार से ही स्कूल खुलने की संभावनाएं है।


जिलों के नाम 👇
 सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, रामपुर, अमरोहा, बदायूं, बरेली और शाहजहांपुर