UpdateMarts
Follow Channel

14 February 2022

स्कूलों को चुनाव बाद मिलेगा बजट: मुख्य सचिव

मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने रविवार को चक गंजरिया सिटी तथा यहां बन रहे संस्कृति स्कूल व सीएसआई टावर का निरीक्षण किया। इन दोनों का काम अधूरा होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। अफसरों ने बताया कि बजट न होने की वजह से काम बंद है। मुख्य सचिव ने चुनाव बाद स्कूल और सीएसआई टावर के लिए बजट दिलाने की बात कही है।


सीजी सिटी का विकास 2012 से 17 के बीच में हुआ था। उसी समय यहां संस्कृति स्कूल तथा सीएसआई टावर का भी निर्माण शुरू किया गया था। सीएसआई टावर को 2017 में आखरी बार बजट मिला था। जबकि संस्कृति स्कूल को 2018 में। इसके बाद से इन दोनों परियोजनाओं के कामों को पूरा कराने के लिए शासन से बजट नहीं मिला। जिसकी वजह से उनके काम फंसे हुए हैं। मुख्य सचिव को हाल ही में इसकी जानकारी हुई थी।