UpdateMarts
Follow Channel

14 February 2022

आयुसीमा में छूट पाने को कोर्ट जाएंगे अभ्यर्थी

प्रयागराज : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा 2017-2018 में निकाली गई प्राविधिक शिक्षा विभाग (डिप्लोमा सेक्टर) के अंतर्गत राजकीय पालीटेक्निक संस्थाओं में प्रधानाचार्य व प्रवक्ता पद की भर्ती का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अभ्यर्थी आयुसीमा में छूट पाने के लिए इलाहाबाद हाई कोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रहे हैं।



 आयोग ने 1370 पदों की भर्ती का विज्ञापन निकाला था। उक्त भर्ती में डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आल इंडिया काउंसिल आफ टेक्निकल एजूकेशन की नियमावली में बदलाव कर दिया गया।