UpdateMarts•Com
Follow Channel

20 April 2022

1400 सहायक अध्यापकों का एरियर फाइलों में दबा, 1.40 करोड़ रुपये रिश्वत वसूलने की थी तैयारी पूछताछ में लिपिक ने किया खुलासा

कन्नौज बीएसए ऑफिस में रिश्वतखोरी का खेल अफसरों की शह पर चल रहा था। यह बात एंटी करप्शन टीम की वरिष्ठ लिपिक से पूछताछ के दौरान सामने आई।

डेढ़ साल पहले जनपद के प्राथमिक स्कूलों को करीब 1450 सहायक अध्यापक मिले थे। वरिष्ठ लिपिक में बताया कि अधिकारियों की ओर से एरियर की 1400 फाइलों के निस्तारण के लिए प्रत्येक से 10 हजार रुपये लेने की बात कही गई थी। लिपिक ने वरिष्ठ अधिकारी का नाम नहीं बताया एंटी करप्शन अब लिपिक के बयान सच तलाश रही है लिपिक की बात मानें तो 1400 फाइलों के निस्तारण के लिए एक करोड़ 40 लाख रुपये की वसूली होनी थी। इसी





बजह से 1400 शिक्षक-शिक्षिकाओं का एरियर कई महीनों से फंसाकर रखा गया था शिक्षकों को कभी सत्यापन तो कभी कोई न कोई कागज में त्रुटि का हवाला में दिया जा रहा था। लखनऊ और कानपुर की संयुक्त नौ सदस्यीय एंटी करप्शन

टीम ने बीएसए कार्यालय में तैनात बाबू अलवीर सिंह यादव को सोमवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे 10 हजार रुपये का रिश्वत के साथ पकड़ा। डीएम राकेश कुमार मिश्रा का कहना है कि एरियर के संबंध में जांच कराएंगे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more