UpdateMarts
Follow Channel

24 April 2022

शैक्षिक अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने पर प्रधानाध्यापिका सहित दो के वेतन पर लगाई रोक

 

शैक्षिक अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने पर बीएसए ने प्रधानाध्यापिका व एक शिक्षिका के खिलाफ की कार्रवाई 
हाथरस। बीएसए ने श्री महात्मा गांधी बालिका जूनियर हाईस्कूल नगर क्षेत्र की प्रधानाध्यापिका सहित दो के खिलाफ वेतन रोकने की कार्रवाई की है। शैक्षिक अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने पर बीएसए ने विभागीय कार्रवाई करते हुए दोनों से स्पष्टीकरण सहित अभिलेख उपलब्ध कराने को पत्र जारी किया है।

श्री महात्मा गांधी बालिका जूनियर हाईस्कूल नगर क्षेत्र की सहायक अध्यापिका ज्योति गंभीर की नियुक्ति संबंधी मूल पत्रावली और प्रबंधक द्वारा शैक्षिक व प्रशिक्षण अभिलेखों के कराए गए सत्यापन की आख्याओं को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश बीएसए में दिए थे संबंधित प्रबंधक प्रधानाध्यापिका द्वारा वाछित अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। जिससे इस मामले की जांच अटकी हुई है। इस प्रकरण में जिला विकास अधिकारी द्वारा भी पत्रावली उपलब्ध न कराए जाने पर नाराजगी जताई गई है। जिसे लेकर बीएसए ने तत्काल प्रभाव ADMISSION OPEN ज्योति गंभीर और प्रधानाध्यापिका सिम्मीजीत के वेतन पर अग्रिम आदेशों तक रोक लगाते हुए स्पष्टीकरण सहित संबंधित शैक्षिक अभिलेख उपलब्ध कराने को लेकर आदेश जारी किया है। अन्यथा की स्थिति में अग्रिम कार्रवाई की बात कही गई है।