UpdateMarts
Follow Channel

24 April 2022

खंड शिक्षा अधिकारी ने त्यागपत्र देने वाली शिक्षिका से मामले की ली जानकारी

गजरौला साथी शिक्षिकाओं और शिक्षामित्र पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर त्याग पत्र देने की बात कहने वाली शिक्षिका से खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार गौड़ ने मसले को जानकारी ली।

इस तरह के हालात पैदा होने के लिए आरोपी शिक्षिकाओं और शिक्षामित्र को हिदायत दी। भविष्य में ऐसे हालात पैदा होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी।





क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय की शिक्षिका ने शिक्षिकाओं, शिक्षामित्र और परिचायिका पर उत्पीड़न का आरोप लगाकर त्यागपत्र देने की बात कही थी। मंगलवार को उसके इस्तीफे का कागज शिक्षकों के ग्रुप पर वायरल हुआ तो विभाग में हड़कंप मच गया उसने कहा था कि उत्पीड़न के कारण उसे शिक्षण कार्य करने में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। जिससे तंग आकर वह यह कदम उठा रही है।



बुधवार को इसकी जानकारी लगने पर खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार गोड़ एकीकृत विद्यालय पहुंचे। उन्होंने त्यागपत्र की पेशकश कर रही शिक्षिका से जानकारी ली कि यह इस तरह का कदम क्यों उठा रही है। यदि उसे असलियत में हो दिक्कत है तो सांधे कार्यालय आकर अपना त्यागपत्र सौंपे।


 
इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी ने उत्पीड़न की जिम्मेदार शिक्षिकाओं, शिक्षामित्र व परिचापिका की हिदायत दी कि दोबारा ऐसी नोवत आई तो उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।



खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि त्यागपत्र की पेशकस कर रही शिक्षिका के मामले में उन्होंने जाकर जानकारी की तो कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई। एक दूसरे पर टिप्पणी करने को लेकर इस तरह की बात सामने आई। उत्पीड़न की आरोपी शिक्षिकाओं, शिक्षामित्र व परिचायिका को हिदायत दी गई कि भावष्य में ऐसी नौबत न आए।