UpdateMarts
Follow Channel

24 April 2022

एनसीआर और लखनऊ के स्कूलों में मास्क अनिवार्य

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने के कारण सरकार ने कोविड प्रोटोकाल का पालन करने हुए सावधानी बरतने का निर्देश दिया है। माध्यमिक शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की ओर से इस संबंध में शनिवार को शासनादेश जारी किया गया।

इसमें कहा गया है कि एनसीआर के गौतमबुद्धनगर, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, बागपत और बुलंदशहर के अलावा लखनऊ के सभी विद्यालयों में शिक्षकों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों के लिए मास्क अनिवार्य कर दिया जाए। विद्यार्थियिों को हैंडवाश या हैंड सैनिटाइज करने के बाद ही प्रवेश दिया जाए।