UpdateMarts
Follow Channel

24 April 2022

शादी से लौट रहे बेसिक शिक्षक की माइनर में कार गिरी, पानी में डूबकर मौत

शाहजहांपुर में खुटार के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी शिक्षक अचल राज (26) शुक्रवार शाम को शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कार से निगोही गए थे। रात में लगभग 12 बजे वापस आते समय पुवायां-निगोही मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर माइनर में गिर गई। पानी में डूबकर शिक्षक की मौत हो गई।




निगोही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचल राज खुटार के गांव गढ़िया सरेली के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक तैनात थे। 2021 में उनकी शिक्षक के तौर पर नियुक्ति हुई थी। पत्नी नीलेश कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। अचल की एक साल की मासूम बेटी सहजल है।