UpdateMarts•Com
Follow Channel

29 April 2022

स्कूल संचालकों में मचा हड़कंप, सील करके एक लाख जुर्माने के साथ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश

बस्ती जिले के विभिन्न शिक्षा क्षेत्रों में मंगलवार को बीएसए के निर्देश पर बगैर मान्यता के चल रहे स्कूलों के खिलाफ अभियान चलाया गया। जिले में 249 बिना मान्यता ऐसे विद्यालयों के संचालकों को नोटिस भी जारी किया गया जिससे वगैर मान्यता के स्कूल संचालकों में हड़कंप मच गया है। ऐसे में अब बीएसए कार्यालय में कई प्रबंधक मान्यता लेने की प्रक्रिया की





जानकारी लेने पहुंचने लगे हैं। बगैर मान्यता के चल रहे प्राइवेट

स्कूलों के खिलाफ शासन का रुख सख्त होने के बाद अब जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारी भी सक्रिय हो गए हैं। बीएसए जगदीश शुक्ला ने भी कुछ दिनों पूर्व हुई बैठक में सभी खंड शिक्षाधिकारियों को निशुल्क एवं बाल शिक्षा अधिकार नियमावली 2011 के तहत बिना मान्यता प्राप्त किए चल रहे स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई एवं दंड निर्धारित करने का आदेश दिया था। सभी बीईओ ने जिले के बिना मान्यता के 249 स्कूलों को चिन्हित किया। उनको स्कूल बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। तब भी वह स्कूल का संचालन करते हैं तो अगले सप्ताह से स्कूल को सील करके एक लाख जुर्माने के साथ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बीएसए ने अभिभावकों से अपील की है कि अपने बच्चों का नामांकन निकटस्थ परिषदीय विद्यालय में करा रहे थे। इस बीच विभाग की और से की जा रही गंभीरता पूर्ण कारवाई से स्कूल प्रबंधकों में हलचल है। बताया गया है कि अगर किसी भी अभिभावक को नामांकन में किसी प्रकार की असुविधा होती है तो अपने क्षेत्र के बीईओ से संपर्क कर सकते हैं। इस संबंध में बीएसए जगदीश शुक्ला ने बताया कि गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों बंद करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद भी यह स्कूल खुले मिले तो अगले सप्ताह से स्कूल को सील करने और जुर्माना की कार्रवाई शुरू होगी एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more