UpdateMarts
Follow Channel

21 May 2022

शिक्षामित्रों ने बीएसए कार्यालय में डाला ताला, जाने कारण ?


आगरा, अप्रैल का मानदेय न मिलने पर शिक्षामित्रों ने शुक्रवार को बीएसए का घेराव करते हुए गेट पर ताला लगा दिया। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह छौंकर का कहना है कि अप्रैल के मानदेय के लिए शिक्षामित्र लगातार चक्कर काट रहे। शासन से ग्रांट होने के बाद भी वेतन नहीं मिल रहा। लेखाधिकारी बीएसए के न होने का कारण बताते हुए टहला रहे हैं।




शुक्रवार को जिले भर के शिक्षामित्रों ने नारेबाजी करते हुए अशोक नगर स्थित कार्यालय का घेराव किया। ताला डालकर विरोध प्रदर्शन किया। बीएसए धीरेंद्र यादव के जल्द से मानदेय दिलवाने के आश्वासन पर ताला खोला गया। शिक्षामित्रों ने नवागत बीएसए को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि कल ही चार्ज संभा है। शिक्षामित्रों की समस्या मेरी प्राथमिकता पर रहेंगी। आपकी मांग जायज है मुझे दो दिन का समय दें निश्चित ही भुगतान हो जाएगा । इस दौरान जिला महामंत्री अरविंद कुमार तोमर, रामनिवास चाहर, जय प्रकाश सोनी, सचिन सिंह सिसौदिया, तेजवीर सिंह चाहर व अन्य थे।