UpdateMarts
Follow Channel

21 May 2022

राज्य कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां जल्द होंगी दूर

लखनऊ : राज्य कर्मचारियों की वेतन विसंगतियां जल्द दूर की जाएंगी। गुरुवार को अपर मुख्य सचिव, कार्मिक देवेश चतुर्वेदी के साथ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के आठ सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल की बैठक हुई।

परिषद के अध्यक्ष जेएन तिवारी ने 16 मांगें रखीं। देवेश चतुर्वेदी ने कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि 30 मई के बाद मुख्य सचिव समिति की छोटे-छोटे अंतराल पर बैठक कर मांगों पर विचार किया जाएगा।