UpdateMarts
Follow Channel

22 May 2022

परिषदीय बच्चों को खिचड़ी में नमक मिलाकर जबरिया खिलाने वाले प्रधानाध्यापक निलंबित


खिचड़ी में नमक मिलाकर जबरिया खिलाने वाले प्रधानाध्यापक निलंबित

छिबरामऊ। बच्चों का हक हड़पने के आरोप में उच्च प्राथमिक विद्यालय बिर्रा के प्रधानाध्यापक को निलंबित कर उच्च प्राथमिक विद्यालय लोकपुर शंकरपुर में संबद्ध किया गया है। मास्साब पर मिड डे मील में अधिक मात्रा में नमक पड़ी खिचड़ी खिलाने का विरोध करने पर छात्रों की पिटाई करने का आरोप था। इसके अलावा भी मास्साब पर कई आरोप थे।



उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात सूर्यवीर सिंह पर कई आरोप लगे थे। छात्रों के अनुसार खिचड़ी में नमक के अलावा अन्य खाद्य सामग्री नहीं होती थी खिचड़ी खाने का विरोध करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर उनकी पिटाई की जाती थी। छात्रों को कभी भी दूध व फल नहीं मिले बीएसए व बीईओ के निर्देश पर शिकायत की जांच करने पहुंची टीम के सामने भी बच्चों ने रो रो रोकर इसका खुलासा किया था। अमर उजाला ने 20 मई के अंक में बच्चों की समस्याओं का प्रमुखता से प्रकाशन किया। इसके अलावा तहसील समाधान दिवस में विद्यालय में पेंटिंग करने वाले मजदूरों व पेंट्स स्टोर संचालक ने भुगतान न करने का आरोप भी प्रधानाचार्य पर लगाया गया था।


प्रधानाध्यापक पर लगे आरोपों को देखते हुए बीएसए संगीता सिंह ने उन्हें निलंबित करते हुए उच्च प्राथमिक विद्यालय लोकपुर शंकरपुर में संबद्ध किया है।