UpdateMarts
Follow Channel

22 May 2022

शिक्षक के प्रयास से पाया आग पर काबू

लखनऊ : मोहान रोड स्थित डा. शकुंतला मिश्र राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के ए-2 ब्लाक के प्रथम तल स्थित आडियो लाइव में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। चंद मिनट में ब्लाक से आग की लपटें निकलने लगीं।



समाजशास्त्र के अध्यापक डा. विजय कुमार वर्मा ने अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने को प्रयास किया। करीब आधे घंटे बाद डा. वर्मा विश्वविद्यालय के सहकर्मियों के सहयोग से आग बुझाने में सफल रहे। इस दौरान ए ब्लाक से सभी विद्यार्थियों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।