UpdateMarts
Follow Channel

22 May 2022

शिक्षकों के रिक्त पदों का दोबारा होगा सत्यापन


प्रयागराज, प्रदेश के 4500 से अधिक सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों में पहली बार नई शिक्षक भर्ती से पहले रिक्त पदों का दोबारा सत्यापन कराया जाएगा। 19 मई को शासन स्तर पर हुई बैठक में रिक्त पदों का सत्यापन तीन दिन के अंदर टास्कफोर्स के माध्यम से कराने के आदेश हुए हैं।


सत्यापन रिपोर्ट के अनुसार सूचनाएं अपडेट करने के लिए यूपी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड 23 से 25 मई तक अधियाचन पोर्टल खोलने जा रहा है। स्कूलों में छात्रसंख्या, विषयवार स्वीकृत पदों व आरक्षण श्रेणी में दोबारा रिक्त पदों की स्थिति देखी जाएगी ताकि चयन के बाद अभ्यर्थियों को भटकना न पड़े। सचिव नवल किशोर ने 20 मई को सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को पत्र लिखकर साफ किया है कि 25 मई को पोर्टल बंद होगा और अतिरिक्त समय नहीं मिलेगा।