UpdateMarts•Com
Follow Channel

19 June 2022

BASIC SHIKSHA NEWS: परिषदीय विद्यालयों के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति मिले शिक्षक

सहारनपुर, शनिवार को एडी बेसिक योगराज सिंह ने ब्लॉक नकुड एवं गंगोह के परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के अनुपस्थिति रहने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई।



एडी बेसिक योगराज सिंह ने उच्च प्राथमिक विद्यालय सिरसला नकुड में स्कूल खुलने के बाद भी सुषमा देवी,विपिन कुमार एवं सन्तोष,अनुदेशक मोहन एवं शिक्षा मित्र अजरा तब्बसुम स्कूल में अनुपस्थित रहे। जिस पर योगराज सिंह ने कड़ी नाराजगी जताई । उन्होंने कहा कि समय पर स्कूल में ना आना अनुशासन हीनता है। उसके उन्होंने प्राथमिक विद्यालय अंबेहटा पीर में निरीक्षण किया तो वहां पर भी प्रधानाध्यापिका जीनत,रिजवान एवं कुलदीप भी स्कुल ने गायब रहे। गंगोह ब्लॉक के नुरखेड़ी प्राथमिक विद्यालय में निर्माणधीन अतिरिक्त कमरे का निरीक्षण किया तो वहाँ पर कुछ कमियां पाई तो उन्होंने निर्माण करने वाले को लताड़ लगाई। उन्होंने कहा कि स्कूल में गायब रहने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more