हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 June 2022

शिक्षामित्रों ने जून में नहीं पढ़ाने का किया एलान

आगरा: बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में पढ़ा रहे शिक्षामित्र जून में नहीं पढाएंगे। उप्र प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने यह एलान किया है।

संगठन के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह छौंकर का कहना है कि सरकार 16 जून से परिषदीय विद्यालय खोलने की तैयारी में है। यह निर्णय अव्यवहारिक है, क्योंकि शिक्षामित्रों को साल में सिर्फ 11 महीने का ही मानदेय भुगतान किया जाता है। शिक्षामित्रों को 16 जून से विद्यालय में बुलाने का कोई औचित्य नहीं बनता है। सरकार तय करे कि शिक्षामित्रों को जून माह का मानदेय भुगतान किया जाएगा।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more