हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 June 2022

PRIMARY KA MASTER : बेसिक शिक्षा विभाग में अब छूटे हुए शिक्षकों के अभिलेखों का होगा सत्यापन, इन भर्तियों वाले शिक्षक आएंगे दायरे में

हाथरस

विभिन्न शिक्षक भर्तियों के तहत नियुक्त परिषदीय शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन का कार्य पूरा नहीं हुआ है। इस कारण ऐसे शिक्षकों के वेतन और एरियर रुके पड़े हैं। शिक्षक संघों द्वारा बार-बार इसकी मांग उठाई जा रही है। अब 69000, 29000, 68500, 15000 और 16448 शिक्षक भर्ती के तहत नियुक्त शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन से छूटे शिक्षकों का 15 जून तक सत्यापन होगा। इसके लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
परिषदीय शिक्षकों के अभिलेखों का सत्यापन कार्य पूर्ण कराने एवं संबंधित शिक्षकों के वेतन/एरियर आदेश निर्गत कराने के लिए 15 जून तक के लिए कार्यालय के लिपिकों व सहायकों की ड्यूटी लगाई गई है। ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) सादाबाद पर तैनात प्रधान सहायक शर्मिला वर्मा की 69000 व 29000 सहायक अध्यापक भर्ती के शैक्षिक अभिलेख सत्यापन के कार्य में सहयोग करने की ड्यूटी लगाई गई है।


15 मई तक इनका कार्य बसंत लाल बीआरसी सहपऊ के साथ साथ बीआरसी सादाबाद के कार्य करेंगे। 68,500 व 12,460 शिक्षक भर्ती वालों के शैक्षित प्रमाणपत्रों के सत्यापन के लिए बीआरसी मुरसान पर तैनात प्रमोद कुमार शर्मा को लगाया गया है। 15 जू्न तक इनका कार्य बीआरसी हाथरस पर तैनात रजत जिंदल देखेंगे। 15000 व 16448 शिक्षक भर्ती का कार्य विपिन भारद्वाज को सौंपा गया है।
बीएसए शाहीन ने बताया कि आवंटित शिक्षक भर्ती के अंतर्गत नियुक्त शिक्षकों के शैक्षिक अभिलेखों के सत्यापन के लिए संबंधित संस्थाओं को पत्र निर्गत कराएं। जिनकी सत्यापन आख्या प्राप्त हो गई हैं, उन शिक्षकों के एरियर और वेतन आहरण के लिए वरिष्ठ सहायक कृष्ण मुरारी अग्रवाल के माध्यम से 15 जून तक आदेश जारी कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वरिष्ठ कृष्णमुरारी अग्रवाल को निर्देशित किया गया है कि इन कार्मिकों को संबंधित शिक्षक भर्ती से संबंधित अभिलेख और पत्रावलियां उपलब्ध कराएंगे। कार्य समाप्ति के उपरांत अपनी अभिरक्षा में संरक्षित करेंगे। इस कार्य के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) हाथरस को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more