हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 November 2022

‘मदरसों की आड़ में नहीं चलेंगीं दुकानें’

उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य ने कहा कि मदरसों की आड़ में दुकान नहीं चलने दी जाएगी। मदरसों की जांच से घबराने की जरुरत नहीं है, यह बेहतरी के लिए किया जा रहा है।


एकदिवसीय दौरे पर मेरठ आए डिप्टी सीएम ने सर्किट हाउस में मीडिया से वार्ता में नगर निकाय चुनाव से लेकर भ्रष्टाचार, मदरसों की जांच पर खुलकर बात की। उन्होंने बैठक में पार्टी पदाधिकारियों के साथ निकाय चुनाव की तैयारियों की जानकारी ली। इससे पूर्व मेरठ पहुंचने पर वे जलशक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक के गंगानगर स्थित आवास पर उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी।

सर्किट हाउस में मदरसों के सर्वे पर मौलाना अरशद मदनी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि योगी सरकार की मंशा मदरसों में पढ़ने वाले बच्चों को भी अच्छी शिक्षा दिलाना है, लेकिन कुछ लोग मदरसों की आड़ में अपनी दुकान चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि मदरसों की आड़ में दुकान नहीं चलने दी जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more