हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 November 2022

बीएसए को बीआरसी से कर्मचारी मिले नदारद, सीईओ को लगाई फटकार, पढ़ें पूरी खबर

 फर्रुखाबाद बीएसए को निरीक्षण में ब्लाक संसाधन केंद्र पर कर्मचारी अनुपस्थित मिले। परिसर में गंदगी देखकर उन्होंने बीईओ को फटकार लगाई है। प्राथमिक विद्यालय हीरासिंह के बच्चे बागवानों का काम करते मिले।

गुरुवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी लालजी यादव ने ब्लाक संसाधन केंद्र नबावगंज के निरीक्षण किया। बीआरसी तो खुला मिला, लेकिन कर्मचारी कोई मौजूद नहीं था। खंड शिक्षा अधिकारी भी नहीं थे। निरीक्षण को भनक लगते कर्मचारी व बीईओ पहुंच गए। बीएसए ने नाराजगी जताते हुए सुधार करने के निर्देश दिए। लिपिक सुशील बाबू जिला मुख्यालय पर गए थे।





बीआरसी पर गंदगी मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी अमर सिंह राणा से नाराजगी जताते हुए सफाई कराने के आदेश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालय हीरा में बच्चे पढ़ाई के समय विद्यालय में बागवानी का काम कर रहे थे। प्रधानाध्यापक प्रती सिंह से नाराजगी जताते हुए बच्चों से काम न कराने की भी बात कही है। 



विद्यालय परिसर में कई जगह कूड़े के ढेर लगे मिले शमसाबाद के प्राथमिक विद्यालय कुआं खेड़ा में बच्चों को निशुल्क मिलने वाली किताबें विद्यालयों भेजी जा रही थीं खंड शिक्षा अधिकारी सतीश चंद्र वर्मा को जल्द से जल्द बची हुई किताबें भिजवाने को कहा है।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more