हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 November 2022

एडेड जूनियर शिक्षक भर्ती के लिए प्रदर्शन, परिणाम संशोधित होने के बाद भी पूरी नहीं हुई भर्ती




प्रयागराज। परिणाम संशोधन के बावजूद अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती शुरू नहीं की जा सकी है। इससे नाराज अभ्यर्थियों ने सोमवार को शिक्षा निदेशालय में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि भर्ती प्रक्रिया शुरू नहीं हुई तो 28 नवंबर से बेमियादी धरना शुरू कर देंगे। एडेड जूनियर हाईस्कूलों में सहायक अध्यापक के 1504 और प्रधानाध्यापक के 390 पदों पर भर्ती होनी है। अभ्यर्थियों ने इससे पहले अक्तूबर में भी भर्ती पूरी किए जाने की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय में बेमियादी धरना दिया दिया था। इस अवसर पर सीपी सिंह, राहुल सिंह, विक्रम सिंह, सुधीर यादव, प्रवेश कुमार आदि शामिल रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more