हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

22 November 2022

प्रधान ने हेडमास्टर पर लगाया पैंतीस हजार हड़पने का आरोप



सांगीपुर । विकास खंड के पूरे नारायन दास की ग्राम प्रधान पूनम सिंह ने सोमवार को सांगीपुर थाने में दिए शिकायती पत्र में कहा है कि 19 नवंबर को प्रधानाध्यापक हरि प्रसाद मिश्र ने प्राथमिक विद्यालय के खाते से पैंतीस हजार रुपये निकाल लिया।


 प्रधानाध्यापक से खर्च का हिसाब मांगा गया तो आनाकानी करते हुए सोमवार को बताने को कहा। ग्राम प्रधान के पूछने पर सोमवार को प्रधानाध्यापक ने बताया कि स्कूल से लेखाजोखा रजिस्टर, राशन व बर्तन आदि सामान चोरी हो गया। प्रधान का आरोप है कि हेडमास्टर ने शिक्षकों की मिलीभगत से पैंतीस हजार रुपये का गबन कर लिया है।

इससे पहले भी फर्जी चोरी की सूचना देकर राशन व बर्तन आदि बेचा जा चुका है। उधर प्रधानाध्यापक ने भी पुलिस को शिकायती पत्र देकर विद्यालय में चोरी की सूचना पुलिस को दी है। एसओ ने बताया कि मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more