हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 December 2022

स्कूल में 10 में से नौ शिक्षक गायब मिले


पीडीडीयू नगर। सकलडीहा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय नरैना में मंगलवार को मात्र एक शिक्षामित्र उपस्थित मिले बाकि प्रधानाध्यापक समेत नौ शिक्षक और अनुदेशक विद्यालय से गायब मिले। निरीक्षण के लिए पहुंचे बीईओ अवधेश राय ने सबका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की और आगे शिकायत की बात कही।


सकलडीहा विकासखंड के कंपोजिट विद्यालय नैरना को लेकर अभिभावकों की शिकायत लगातार आ रही थी कि विद्यालय के शिक्षक समय से नहीं आते वहीं बिना बताए कई दिनों तक गायब रहते हैं। कंपोजिट विद्यालय में कुल शिक्षक अनुदेशक मिलाकर दस लोग हैं। वहीं पढ़ने वाले बच्चों की संख्या तीन सौ के पार है। लोगों की शिकायत पर मंगलवार की सुबह साढ़े नौ बजे बीईओ अवधेश राय स्कूल पहुंचे। स्कूल में मात्र एक शिक्षामित्र उपस्थित रही। प्रधानाध्यापक समेत बाकी नौ शिक्षक अनुपस्थित मिले। वहीं पूरे बच्चे भी नहीं पहुंचे थे। जबकि स्कूल खुलने का समय साढ़े आठ बजे का है।



लोगों की लगातार शिकायत के बाद मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय नरैना का निरीक्षण किया गया। इसमें एक शिक्षामित्र के अलावा सभी शिक्षक गायब मिले। सबका एक दिन का वेतन काटने की कार्रवाई की गई है। साथ ही इनकी शिकायत ऊपर भी की जाएगी। - अवेधश राय, बीईओ, सकलडीहा

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more