हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

23 December 2022

अध्यापक के निलंबन से आक्रोशित छात्रों का हंगामा


 इंदरगढ़। सहायक अध्यापक पर निलंबन की कार्रवाई से आक्रोशित कॉलेज के छात्र ने जाम लगाकर हंगामा किया। दो घंटे तक छात्रों का हंगामा जारी रहा। इसके बाद निलंबन वापस होने के आश्वासन पर छात्र-छात्राएं शांत हुए।








थाना क्षेत्र के मदपुरा गांव स्थित महात्मा गांधी इंटर कॉलेज की प्रबंधक शिखा अग्निहोत्री ने सहायक अध्यापक केके सिंह पर अनुशासनहीनता व दायियों का सही निर्वहन न करने का आरोप लगाते निलंबन की कार्रवाई का लिखित आदेश जारी कर दिया।

मंगलवार सुबह सहायक अध्यापक केके सिंह के निलंबन की जानकारी मिलते ही छात्र-छात्राएं आक्रोशित हो गए। छात्रों ने इंदरगढ़ सौरिख मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को समझानेका प्रयास किया लेकिन छात्र मांग  पर अडिग रहे दो घंटे बाद कॉलेज के प्रधानाचार्य ने छात्रों को निलंबन वापस कराने का अश्वासन दिया। प्रधानाचार्य डीपी प्रसाद ने बताया कि  निलंबन आपस कराने के लिए कॉलेज के प्रबंध समिति के सदस्यों से वार्ता की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more