हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 December 2022

अंकतालिका व चार्ट के अंकों में भिन्नता पर शिक्षक के वेतन पर रोक

 हाथरस। 15,000 शिक्षक भर्ती के अंतर्गत प्रदीप चौधरी पुत्र महेशचंद्र की नियुक्ति प्राथमिक विद्यालय दरियापुर नंबर दो सासनी में सहायक अध्यापक के पद पर हुई शिक्षक वर्तमान में विकास खंड सादाबाद के प्राथमिक विद्यालय नगला गरीबा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत है।






एक व्यक्ति ने जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी कि शिक्षक प्रदीप चौधरी की बीए 2012 की दो अंकतालिकाएं हैं और यह अंकतालिकाएं फर्जी है। सत्यापन के संबंध में सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के तहत नोडल जनसूचना अधिकारी और सहायक कुल सचिव, डॉ. बीआर आंबेडकर



विश्वविद्यालय आगरा की तरफ से दी गई सूचना में बताया गया कि बीए तृतीय वर्ष की अंकतालिका विश्वविद्यालय के अंक चार्ट से भिन्न है। प्रदीप चौधरी ने 15,000 शिक्षक भर्ती की काउंसिलिंग के समय अपनी ए वर्ष 2012 अनुक्रमांक 120230031123 की अंतालिका के आधार पर मेरिट में चयन कराया गया है। इसके सत्यापन के लिए विश्वविद्यालय को वेबसाइट पर ऑनलाइन माह सितंबर 2022 में किया जा चुका है। विश्वविद्यालय के पत्र के अनुसार प्रथमदृष्टया संदिग्ध प्रतीत हो रहे हैं। बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) संदीप कुमार ने प्रदीप चौधरी के वेतन पर तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक रोक लगाते हुए साक्ष्यों सहित सात दिन के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है, अन्यथा विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more