UpdateMarts•Com
Follow Channel

10 December 2022

नवागत बीएसए सोमवार को लेंगे चार्ज

फिरोजाबाद जिला बेसिक शिक्षाधिकारी अंजली अग्रवाल का शुक्रवार देर शाम स्थानांतरण हो गया है। उनके स्थान पर फिरोजाबाद में आशीष कुमार पांडे को भेजा गया है। वह इस वक्त गाजियाबाद में सह जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।



बीते कई दिनों से जिले में शिक्षा विभाग में फेरबदल की चर्चाएं चल रही थी। शुक्रवार देर शाम शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। फिरोजाबाद की बीएसए अंजलि अग्रवाल को शासन ने लखनऊ संबद्ध किया है। वहीं गाजियाबाद में सह जिला विद्यालय निरीक्षक के पद पर कार्यरत आशीष कुमार पांडे को फिरोजाबाद भेजा है। नवागत बीएसए सोमवार को दोपहर में फिरोजाबाद बीएसए दफ्तर में पहुंच कर चार्ज लेंगे। नवागत बीएसए का कहना है कि सरकार की प्राथमिकताओं के आधार पर जिले में परिषदीय स्कूलों में शिक्षण कार्य को बेहतर बनाने का कार्य किया जाएगा। वहीं बीएसए के स्थानांतरण को लेकर दफ्तर में कई तरह की चर्चाएं हैं।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more