UpdateMarts
Follow Channel

20 December 2022

शिक्षक भर्ती तैनाती के लिए प्रदर्शन



 
प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती 2016 व 2021 के अवशेष पैनल (प्रतीक्षा सूची) से तैनाती की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड पर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों धर्मेन्द्र पांडेय, ललित तिवारी, धर्मेन्द्र कुमार यादव, राजेश कुमार, प्रदीप कुमार, विवेक त्रिपाठी, शिवमूरत यादव, विजय यादव, जितेन्द्र कुमार, संतोष कुमार, लाल बहादुर व कृष्ण पाल आदि ने चयन बोर्ड के उपसचिव नवल किशोर से मुलाकात की। नवल किशोर ने कहा कि काउंसलिंग शुरू करने की तैयारी चल रही है। 31 जनवरी तक विद्यालय आवंटित कराने का प्रयास है।