UpdateMarts
Follow Channel

20 December 2022

बच्चों के स्वेटर पहनकर स्कूल आना सुनिश्चित करें अध्यापक

 

दुर्गागंज जिले में बढ़ रहे ठंड को देखते हुए बुधवार को अभोली ब्लाक के बीईओ वेद प्रकाश यादव ने ब्लॉक के सभी हेडमास्टरों और अध्यापकों को पत्र जारी किया पत्र के माध्यम से उन्होंने सभी प्रधानाध्यापकों, सहायक अध्यापकों शिक्षामित्रों सहित अनुदेशको को बच्चों को स्वेटर, मोजा और यूनिफार्म स्कूल आने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।



उन्होंने कहा कि विद्यालय में एक भी बच्चा बिना यूनिफार्म, स्वेटर, मोजा, जूते के न आए। इसके लिए विद्यालय प्रबंध समिति अभिभावकों के साथ बैठक करें और उन्हें प्रेरित करें। इसके अलावा शिक्षक स्वयं अभिभावक से डोर टू डोर संपर्क करें जरा सी लापरवाही बरतने पर बच्चे बीमार पड़ सकते हैं। अभोली ब्लॉक में 28 बच्चे परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत हैं। इसमें ज्यादातर 'बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी की धनराशि जा चुकी है। हालांकि कुछ ऐसे भी है, जो आधार वेरिफिकेशन न होने के कारण उनके खाते में पैसा 91 नहीं जा सका है।