UpdateMarts
Follow Channel

20 December 2022

फरवरी तक आएगा लेखपाल भर्ती का परिणाम


 फरवरी तक आएगा लेखपाल भर्ती का परिणाम

लखनऊ। राजस्व लेखपाल भर्ती परीक्षा 2022 के दो लाख से अधिक अभ्यर्थियों को परीक्षा परिणाम थे। एक जारी होने का इंतजार है। भर्ती में आरक्षण और उत्तर कुंजी को लेकर उच्च न्यायालय में दायर याचिकाओं के चलते उप्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग परिणाम जारी करने की कार्यवाही नहीं बढ़ा पा रहा है।



आयोग का मानना है कि जनवरी में याचिका निस्तारित होने पर फरवरी के अंतिम सप्ताह तक लेखपाल भर्ती का परिणाम जारी कर दिया जाएगा। राजस्व विभाग में 8085 पदों के लिए बीती 31 जुलाई को भर्ती परीक्षा हुई थी। इसमें 2.12 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी शामिल हुए अगस्त को उत्तर कुंजी जारी कर उस पर 7 अगस्त तक ऑनलाइन आपत्तियां मांगी गई थी। लेकिन उत्तर कुंजी पर आपत्ति जताते हुए कुछ अभ्यर्थियों ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है।

सूत्रों का कहना है कि भर्ती में आरक्षण निर्धारण को लेकर भी याचिका दायर की गई है। इससे आयोग ने अब तक अंतिम उत्तर कुंजी जारी नहीं की है। अंतिम उत्तर कुंजी के आधार पर ही लिखित परीक्षा का परिणाम जारी कर दस्तावेज सत्यापन की कार्यवाही शुरू होगी। आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार का कहना है कि आयोग ने उच्च न्यायालय में जवाब दाखिल कर दिया है। जनवरी में याचिका का निस्तारण होने की उम्मीद है। इसके बाद परीक्षा का परिणाम जारी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। फरवरी तक परिणाम जारी होने की संभावना है। वहीं, अभ्यर्थी परिणाम जारी न होने से परेशान हैं।