पुरानी पेंशन बहाली के लिए संयुक्त मोर्चा का अभियान तेज


लखनऊ। पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रदेश के शिक्षकों व कर्मचारियों द्वारा गठित पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने अभियान तेज कर दिया है। जिलों से होते हुए यह लड़ाई अब राजधानी की तरफ बढ़ने लगी है। इसी क्रम में मोर्चा की बैठक रविवार को प्रेरणा सदन, पीडब्ल्यूडी कैंपस में हुई। मोर्चा संयोजक व महामंत्री पीडब्ल्यूडी मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन जेपी पांडेय ने बताया पुरानी पेंशन की

लड़ाई अब व्यापक रूप ले रही है। मोर्चा संयोजक व यूटेक पेंशन बहाली मंच के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सरल ने बताया मोर्चा में कोई अध्यक्ष या महामंत्री नहीं होगा बल्कि अध्यक्ष व महामंत्री ओपीएस को माना गया है। संयोजक मोर्चा व अध्यक्ष कर्मचारी महासंघ राम लाल यादव ने बताया कि मोर्चे के कार्यक्रमों में खर्च होने वालधन की व्यवस्था संयोजक अपने स्तर से करेंगे, किसी कर्मचारी-शिक्षक से चंदा नहीं लिया जाएगा। प्रदेश संयोजक क्रांति सिंह व अध्यक्ष पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने बताया 25 से अधिक संगठनों ने मोर्चा को समर्थन पत्र जारी किया है।

बैठक में यूपी सिंह, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष शशि सिंह, लैब टेक्नीशियन संघ से अजय पांडेय माध्यमिक शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के संतोष सिंह, कृषि विभाग से महेंद्र सिंह, राजकीय शिक्षक संघ से अशोक गौतम, लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्री एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष पद्मनाभ द्विवेदी, यूटेक पेंशन बहाली मंच के अतुल मिश्रा उपस्थित थे। ब्यूरो