हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

03 February 2023

शिक्षिका को फोन पर उठा ले जाने की धमकी


प्रयागराज। एक शिक्षिका को फोन कर उठा ले जाने की एक युवक ने धमकी दी है। शिक्षिका के बारे में उसे काफी जानकारी है। आरोपी ने व्हाट्सएप पर आपत्तिजनक मैसेज भी किए हैं। शिक्षिका की शिकायत पर कीडगंज पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि कीडगंज की रहने वाली युवती एक प्राइमरी स्कूल में सहायक शिक्षिका है।



 27 जनवरी की रात में उसके पास एक युवक ने कॉल किया। शिक्षिका ने कॉल रिसीव नहीं किया। बार-बार कॉल आने पर उसने एक बार कॉल रिसीव किया। फोन उठाते ही युवक ने शिक्षिका का नाम और पता भी बता दिया। यह भी बोला कि वह अजीत सिंह बोल रहा है। उसे यह भी पता है कि वह कहां पढ़ाने जाती है। इसके बाद आपत्तिजनक बात करने लगा। शिक्षिका को धमकाया कि उसकी बात नहीं मानी तो उसे उठा ले जाएगा। शिक्षिका ने कॉल काट दिया तो उसे व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज करने लगा। इस प्रकरण में कीडगंज इंस्पेक्टर राममूर्ति यादव ने बताया कि सर्विलांस की मदद से आरोपी युवक के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more